44.06 लाख लागत की सी.सी संपर्क मार्गों का विधायक सुमित हृदयेश ने किया लोकार्पण

हल्द्वानी, 14 मार्च (हि.स.)। स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश जी द्वारा जिला खनिज फाउंडेशन मद से स्वीकृत विभिन्न सी.सी. संपर्क मार्गों का आज विधायक हलद्वानी सुमित हृदयेश जी ने लोकार्पण किया। ऐशबाग (वार्ड 18) में 24.10 लाख और बैंक कॉलोनी, दोनहरिया (वार्ड 8) में 19.96 लाख की लागत से निर्मित सी.सी. संपर्क मार्गों का आज विधायक सुमित हृदयेश द्वारा विधिवत लोकार्पण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि स्व डॉ इंदिरा हृदयेश जी अपने विकास कार्यों के लिए हमेशा विकास की देवी के नाम से पहचानी जाएगी, उनके मार्गदर्शन और संरक्षण में हल्द्वानी का अभूतपूर्व विकास हुआ है। सुमित हृदयेश जी ने कहा कि माताजी के विकास कार्यों से प्रेरणा लेकर वे हमेशा विकास कार्यों के लिए तत्पर रहते हैं। स्थानीय जनमानस ने संपर्क मार्गों को बनवाने के लिए विधायक सुमित हृदयेश का आभार व्यक्त करते हुए स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश जी को याद किया।

लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि जीवन कार्की, संजू पाना, विपिन सनवाल, रवि जोशी (पार्षद), किरन पांडे (पूर्व पार्षद), मुकुल बलुटिया, शंकर सिंह गर्ब्याल, नेत्र जोशी, सविता गुरुरानी, गीता बहुगुणा, कमला तिवाड़ी, बी.डी.जोशी, बबलू रावत, विनोद कुमार पिंनु, संदीप भैसोड़ा, हिमांशु गांधी, एच.के.पांडे, हरीश अग्रवाल, विपिन महतोलिया, मुकुल जोशी, विशाल वर्मा आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता/प्रभात

   

सम्बंधित खबर