भाजपा को कई सीटों पर नहीं मिल रहे प्रत्याशी: शिवपाल

मैनपुरी, 14 मार्च (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने बदायूं जाते समय पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पार्टी का आदेश मिला है, बदायूं जा रहा हूं। बदायूं की सीट को जीतकर आयेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा इस बार मैनपुरी में पूरा जोर लगा रही है। इस लोकसभा के चुनाव में सपा के सभी प्रत्याशी जीतेंगे और हम सभी गठबंधन के लोग प्रदेश की अस्सी में अस्सी सीट पर जीतेंगे।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव मैनपुरी से बदायूं के लिए आज रवाना हुए। इस दौरान पत्रकारों से उन्होंने बातचीत की। उन्होंने कहा कि भाजपा को कई सीटों पर प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं। केंद्र सरकार के द्वारा नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लागू करने पर शिवपाल ने कहा भाजपा के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है इसलिए इस तरह के काम कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/मोहित

   

सम्बंधित खबर