बैरकपुर को नहीं बनने दूंगा संदेशखाली : अर्जुन सिंह

कोलकाता, 14 मार्च (हि.स.)। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज करने के बाद 2022 में तृणमूल में वापसी करने वाले अर्जुन सिंह की एक बार फिर भाजपा में वापसी होने वाली है वह दिल्ली रवाना हो गए हैं और शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो जाएंगे। इसकी वजह है कि तृणमूल कांग्रेस ने उन्हें बैरकपुर संसदीय सीट से उम्मीदवार नहीं बनाया है। इसके पहले उन्होंने एक बार फिर संदेशखाली मुद्दे को लेकर ममता बनर्जी की सरकार पर निशाना साधा है। दिल्ली रवाना होने से पहले उन्होंने कहा है कि बैरकपुर को संदेशखाली नहीं बनने दूंगा। तृणमूल कांग्रेस ने बैरकपुर लोकसभा सीट से राज्य मंत्री पार्थ भौमिक को उम्मीदवार बनाया है। टिकट नहीं मिलने पर अर्जुन सिंह समर्थकों से पूछकर आगे का फैसला करने की बात कही थी।

अर्जुन सिंह भाजपा से जीतने के बाद 2022 में तृणमूल में चले गए थे। उन्होंने आरोप लगाया है कि जब वह तृणमूल में गए थे तो उनसे 2024 में बैरकपुर से टिकट दिए जाने का वादा किया गया था। तृणमूल ने यह वादा पूरा नहीं किया है। अर्जुन सिंह ने तेवर कड़े करते हुए कहा कि वे किसी भी स्थित में बैरकपुर को संदेशखाली नहीं बनने देंगे। हिन्दुस्थान समाचार /ओम प्रकाश /गंगा

   

सम्बंधित खबर