मंगलदोई में भाजपा की दरंग उदालगुड़ी निर्वाचन क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित

-दरंग उदालगुड़ी लोकसभा क्षेत्र के लिए पहली चुनाव प्रबंधन बैठक

दरंग (असम), 15 मार्च (हि.स.)। दरंग जिला मुख्यालय शहर मंगलदोई स्थित भाजपा मुख्यालय में हुई बैठक के दौरान दरंग उदालगुड़ी लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथों में वोट बढ़ाने की योजना पर अहम चर्चा हुई। बैठक में दरंग उदलगुड़ी से भाजपा की उम्मीदवारी का इंतजार समाप्त होने के बाद सभी स्थानीय नेता एवं कार्यकर्ता एक साथ मिले।

सूत्रों ने आज बताया है कि भाजपा नेता दिगंत कलिता के अनुसार उन्हें नहीं पता था कि कांग्रेस प्रत्याशी माधव राजवंशी राजनीति में हैं। सेवानिवृत्त होने के समय वे पुनः राजनीति में वापसी कर रहे हैं। इसलिए वे कोई फैक्टर नहीं है।

भाजपा उम्मीदवार दिलीप सैकिया ने माधव राजबंशी को बधाई देते हुए कहा कि वह पुरानी सोच वाले राजनेता हैं। इस बार अल्पसंख्यकों का वोट भी भाजपा के साथ होगा। जब वे कांग्रेस के अध्यक्ष थे तब दरंग के अधिकांश कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ दी थी। भाजपा नेता एवं सांसद सैकिया ने कहा कि दरंग उदालगुड़ी लोकसभा सीट पर कांग्रेस का कोई नेता नहीं है।

हिन्दुस्थान समाचार/ प्रकाश/श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर