जांजगीर: धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर चल रहा सफाई अभियान

Cleaning campaign going on at religious and tourist placesCleaning campaign going on at religious and tourist placesCleaning campaign going on at religious and tourist placesCleaning campaign going on at religious and tourist placesCleaning campaign going on at religious and tourist placesCleaning campaign going on at religious and tourist placesCleaning campaign going on at religious and tourist placesCleaning campaign going on at religious and tourist placesCleaning campaign going on at religious and tourist placesCleaning campaign going on at religious and tourist placesCleaning campaign going on at religious and tourist places

कोरबा/जांजगीर-चांपा, 15 मार्च (हि.स.)। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में जिले के धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर साफ सफाई अभियान चलाया जा रहा है। स्वच्छ तीर्थ, पर्यटन कैंपेन के तहत विभिन्न धार्मिक तीर्थ स्थलों, पर्यटन स्थल की साफ सफाई की जा रही है। जिला पंचायत सीईओ गोकुल कुमार रावटे ने बताया कि शुक्रवार को जिले के पीथमपुर धार्मिक स्थल पर महिलाओं द्वारा साफ सफाई कर स्वच्छता अभियान स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके अलावा खोखरा के मनका दाई मंदिर में भी श्रमदान किया गया। धार्मिक और दर्शनीय स्थलों की साफ-सफाई को जनभागीदारी के माध्यम से किया जा रहा है।

शिवरीनारायण मंदिर परिसर, नदी किनारे अभियान चलाकर साफ सफाई की गई। जनपद पंचायत बलौदा के पहरिया, डोंगरी और देवरी के मंदिर व पर्यटन स्थल पर स्वच्छता श्रमदान किया गया। इसके अलावा समूह की महिलाओं द्वारा विभिन्न ग्राम पंचायतो में अभियान चलाकर डोर टू डोर कचरा कलेक्शन भी किया जा रहा है। जनपद पंचायत अकलतरा की ग्राम पंचायत करुमहु में स्व सहायता समूह की महिलाओं ने घर- घर से कचरा कलेक्शन का कार्य शुरू किया गया है। बम्हनीडीह के संजय ग्राम एवं सोनाईडीह में कचरा कलेक्शन का कार्य प्रारंभ किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार/ हरीश तिवारी

   

सम्बंधित खबर