प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलेगी नई पहचान, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: जीतू जिराती

भोपाल, 15 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक जीतू जिराती ने हर्ष व्यक्त करते हुए मध्यप्रदेश की 6 ऐतिहासिक धरोहरों को यूनेस्को की अस्थायी सूची में शामिल होने पर आभार जताया है। जिराती ने कहा कि यूनेस्कों की सूची में दर्शनीय स्थल ग्वालियर किला, धमनार का ऐतिहासिक समूह, भोजेश्वर महादेव मंदिर-भोजपुर, चंबल घाटी के रॉक कला स्थल, खूनी भंडारा, बुरहानपुर एवं रामनगर और मंडला का गोंड स्मारक को शामिल किया गया हैं।

जीतू जिराती ने कहा कि मध्यप्रदेश की महान संस्कृति एवं सभ्यता विश्व पटल पर प्रतिष्ठित हो रही है। प्रदेश के लिये यह गौरव विषय है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहरों एवं संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के प्रयास किये जा रहे हैं। यूनेस्को की सूची में प्रदेश की 6 ऐतिहासिक धरोहरों को शामिल करने से पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और साथ ही वैश्विक पहचान मिलेगी। जिराती ने इस गौरव के क्षण के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा/मुकेश

   

सम्बंधित खबर