कांग्रेस की सरकार बनने पर युवाओं के साथ महिलाओं के लिये पांच-पांच गारंटी : अनिल शुक्ला

रायगढ 16 मार्च (हि.स.)। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कांग्रेस पार्टी द्वारा घोषित युवाओं ,महिलाओं व किसानों को दी जाने वाली गारंटियों के संबंध में मीडिया को बताया कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनती है तो देश के युवा ,महिला व किसान कांग्रेस द्वारा घोषित 5-5 गारंटियों का लाभ लेकर आत्मनिर्भर हो सकेंगे।

अनिल शुक्ला ने कांग्रेस द्वारा दी गई गारंटीयों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया कि कांग्रेस पार्टी देश की महिलाओं से वादा करती है कि कांग्रेस की केन्द्र सरकार बनने पर महिलाओं के लिये महालक्ष्मी योजना लागू करेगी। कांग्रेस की सरकार केंद्रीय नौकरियों में आधी भर्तियां महिलाओं की करेगी।

हिन्दुस्थान समाचार /रघुवीर प्रधान

   

सम्बंधित खबर