खूंटी में चिकित्सा पदाधिकारियों को कुष्ठ उन्मूलन का प्रशिक्षण

खूंटी, 17 मार्च (हि.स.)। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आयोजित जिला स्तरीय चिकित्सा पदाधिकारियों को दो दिवसीय प्रशिक्षण रविवार को सदर अस्पताल में संपन्न हुआ। सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में सीएस डॉ नागेश्वर मांझी, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ नमिता टोप्पो एवं एनआरआई, झारखंड डॉ सिद्धार्थ बिसवाल और काशीनाथ चक्रवर्ती ने सभी प्रखंडों से आए हुए चिकित्सा पदाधिकारियों को कुष्ठ के उपचार की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम में कुष्ठ कार्यालय, खूंटी के सभी कर्मियों ने भाग लिया।

हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल/चंद्र प्रकाश

   

सम्बंधित खबर