अब रंगिया में भी दो मिनट के लिए रुकेगी राजधानी एक्सप्रेस

कामरूप (असम), 18 मार्च (हि.स.)। अब राजधानी एक्सप्रेस रंगिया स्टेशन पर दो मिनट के लिए रुकेगी। रेल मंत्रालय द्वारा इस बाबत अधिसूचना जारी की गई है। रंगिया के लोगों के साथ-साथ पूरे निचले असम के रेल यात्रियों के लिए यह बड़ी खुशखबरी है। दो दशकों की मांग आज पूरी हुई।

ज्ञात हो कि रेल मंत्रालय ने एक अधिसूचना के जरिए घोषणा की है कि अप और डाउन 12423/12424 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के हर दिन रंगिया स्टेशन पर रोकने की व्यवस्था की गई है।

ज्ञात हो कि असम रेल यात्री संघ, रंगिया क्षेत्रीय छात्र संघ, अन्य कई संगठन, स्थानीय सांसद आदि द्वारा लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी। इस खबर से सभी खुश हो गए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/किशोर /श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर