मायोंग में छह सूदखोर गिरफ्तार

मोरीगांव (असम), 20 फरवरी (हि.स.)। मायोंग की पुलिस ने छह सूदखोरों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आज बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान शाहिदुल्लाह, इंसां, रजब अली, इजाजुल, मोफिजुद्दीन और उस्मान अली के रूप में हुई है। ये सभी मायोंग के गागलमारी के निवासी बताये गये हैं। इन गिरफ्तार लोगों को पूरे इलाके में सूदखोर के नाम से जाना जाता है। इन सभी को पुलिस द्वारा नामित किया गया है। कई अन्य अभी भी फरार हैं।

मायोंग के बूढाबूढी में एक करोड़पति सूदखोरे भी हैं, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। वह भी फिलहाल फरार है।

हिन्दुस्थान समाचार /श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर