आओ मिलकर लोकतंत्र का पर्व मनाएं वोट डालकर हम अपना दायित्व निभाएं

नगर आयुक्त व वाहननगर आयुक्त व वाहननगर आयुक्त व वाहननगर आयुक्त व वाहननगर आयुक्त व वाहननगर आयुक्त व वाहननगर आयुक्त व वाहननगर आयुक्त व वाहननगर आयुक्त व वाहननगर आयुक्त व वाहननगर आयुक्त व वाहन

-कूड़ा कलेक्शन वाहनों से मतदान के लिए जागरुक कर रहा है नगर निगम

गाजियाबाद,18 मार्च (हि.स.)। लोकसभा चुनाव आचार संहिता लागू होते ही मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए नगर निगम भी एक्शन मोड में आ गया है। सोमवार को नगर निगम ने पांचों जोन में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन वाहनों के माध्यम से भी शहर वासियों को मतदान के लिए गाजियाबाद नगर निगम जागरुक व प्रेरित करना शुरू कर दिया है।

नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक ने बताया कि कूड़ा कलेक्शन वाहनों में भी मतदान जागरूकता के लिए प्रचार किया जा रहा है। लगभग 415 वाहनों में ऑडियो रिकॉर्डिंग के माध्यम से मतदान के लिए शहर को जागरूक किया जा रहा है। शहर के 5 जोन में ऑडियो रिकॉर्डिंग के माध्यम से मतदान अवश्य करने के लिए अपील की जा रही है। जिसमें वोट डालना हम सभी की जिम्मेदारी है । दायित्व को याद दिलाते हुए अपना वोट इस्तेमाल करने के लिए गाजियाबाद नगर निगम कूड़ा कलेक्शन वाहनों के माध्यम से अपील जारी हैl

नगर आयुक्त ने बताया कि सफाई व्यवस्था से लेकर बूथों की तैयारी पर विभाग अनुसार गाजियाबाद नगर निगम कार्य कर रहा है। अधिकारियों के साथ-साथ अन्य टीम भी लोकतंत्र के पर्व को सफल मनाने में जुटा हुआ है।

नगर स्वास्थ्य डॉ. मिथलेश कुमार ने बताया कि विभाग टीम नबढ़-चढ़कर मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है जहां कूड़ा कलेक्शन वाहन कूड़ा इकट्ठा कर रहे हैं, कचरा पृथक्करण के साथ-साथ मतदान के लिए भी जागरूक कर रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/फरमान अली/बृजनंदन

   

सम्बंधित खबर