अंततः पुलिस की जाल में फंसा जालसाज अब्दुल मलिक

नगांव (असम), 19 मार्च (हि.स.)। आखिरकार जालसाज अब्दुल मलिक पुलिस के जाल में फंस गया है। नगांव जिलांतर्गत कामपुर के कई गरीबों की जानकारी एकत्र कर फर्जी तरीके से बाइक खरीदकर लाखों रुपये का गबन करने के अब्दुल मलिक पर आरोप लगाया गया है। ऐसा आरोप कामपुर बरपानी ऑटोमोबाइल्स के मालिक अब्दुल मलिक पर लगाया गया है।

उल्लेखनीय है कि गरीबों को अरुणोदय के साथ-साथ अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का लालच देकर उनका पैन कार्ड, आधार कार्ड अब्दुल जुटाता था। इन दस्तावेजों पर एचडीबी फाइनेंस नामक एक ऋण देने वाली फर्म के कई अधिकारियों और कर्मचारियों को मिलाकर जालसाजी कर रह था। अब्दुल पर दस्तावेजों के जरिए अपनी बाइक एजेंसी होंडा टू व्हीलर डीलर मेसर्स बोरपानी ऑटोमोबाइल से गरीब लोगों के नाम पर दोपहिया वाहन खरीदकर लाखों रुपये की जालसाजी करने का आरोप लगाया गया था।

घटना के संबंध में मुख्यमंत्री की निगरानी शाखा में एक शिकायत दर्ज कराई गई थी। पीड़ित लोगों द्वारा नगांव पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। बीती रात को नगांव पुलिस ने अब्दुल मलिक को गिरफ्तार कर रात में ही कामपुर के बरपानी ऑटोमोबाइल्स और उसके माधवपार स्थित आवासों पर छापा मारा और डीलर के कंप्यूटर समेत कई जानकारियां एकत्र की। पुलिस इस मामले में जालजास अब्दुल मलिक से गहन पूछताछ कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/किशोर/श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर