लंका में तीन चोर गिरफ्तार

होजाई (असम), 19 मार्च (हि.स.)। होजाई जिलांतर्गत लंका में लोगों ने आज एक चोर को पकड़ने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस को सौंपे जाने से पहले लोगों ने चोर की जमकर पिटाई भी की।

मिली जानकारी के अनुसार लंका शहर के वार्ड नंबर 6 के पीपलपुखुरी नंबर 1 में एक व्यक्ति के घर में चोरी हुई थी। इसी सिलसिले में आज लोगों ने चोर को पकड़ लिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया है कि पकड़े गये चोर सनी के कबूलनामे के आधार पर पुलिस ने अन्य दो चोरों को पकड़ लिया। इस बीच गिरफ्तार चोरों ने चोरी की बात कबूल लिया है। पुलिस इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

हिन्दुस्थान समाचार/ प्रकाश/श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर