गौरव गोगोई के कारण कांग्रेस से निकलते जा रहे हैं नेता: पीयूष

गुवाहाटी, 02 अप्रैल (हि.स.)। राज्य के सूचना जनसंपर्क आदि मामलों के मंत्री पीयूष हजारिका ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस नेता तथा जोरहाट से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी गौरव गोगोई के कारण कांग्रेस पार्टी से एक के बाद एक नेता निकलते जा रहे हैं।

आज मीडिया से बातचीत करते हुए पीयूष हजारिका ने कहा कि उन्होंने स्वयं छात्र जीवन से ही कांग्रेस के लिए कार्य किया। लेकिन, जबसे हवा-हवाई तरीके से गौरव गोगोई कांग्रेस में टपके तब से कांग्रेस में से एक के बाद एक नेता निकलने लगे।

उन्होंने कहा कि गौरव गोगोई के कांग्रेस में आते ही डॉ. हिमंत बिस्व सरमा से दुश्मनी करने लगे। यही वजह थी कि डॉ. सरमा ने कांग्रेस छोड़ दिए। और, उनके कांग्रेस छोड़ते ही एक के बाद एक नेताओं के कांग्रेस छोड़ने का सिलसिला शुरू हो गया। आज कांग्रेस की स्थिति यह हो गई है कि पार्टी में बैनर, झंडा आदि उठाने वाला भी नहीं रह गया है।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने गौरव गोगोई पर आरोप लगाया कि उनका जमीन से कोई जुड़ाव नहीं है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर