राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष और झाझरा ग्राम प्रधान ने राज्यपाल से की भेंट

ग्राम प्रधान झाझरा पिंकी देवी राज्यपाल से बातचीत करते हुए।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से राजभवन में अध्यक्ष राज्य खाद्य आयोग सुशील कुमार  शिष्टाचार भेंट करते।

देहरादून, 19 मार्च (हि.स.)। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से राजभवन में मंगलवार को अध्यक्ष, राज्य खाद्य आयोग सुशील कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। इसके अलावा ग्राम झाझरा की प्रधान पिंकी देवी ने भी आज राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की। ग्राम पंचायत झाझरा राज्यपाल की ओर से गोद लिया गया ग्राम है।

ग्राम प्रधान पिंकी देवी ने राज्यपाल को उनके पिछले भ्रमण के दौरान दिए गए निर्देशों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने राज्यपाल को बताया कि गांव में उनके निर्देशों के क्रम में स्ट्रीट लाइटें लग गई हैं। साथ ही अन्य कार्य भी हुए हैं। गांव में कई कार्य प्रगति पर हैं, जो शीघ्र ही कर लिए जाएंगे।

उन्होंने राज्यपाल का विकास कार्यों को कराए जाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। राज्यपाल ने इस दौरान झाझरा ग्राम में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य उपकेंद्र, स्कूल आदि की भी जानकारी ली।

हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/रामानुज

   

सम्बंधित खबर