बख्शी नगर पुलिस ने ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया

बख्शी नगर पुलिस ने ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया
जम्मू
बख्शी नगर पुलिस ने एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से हेरोइन और नकदी बरामद की गई है।
जानकारी के अनुसार अनुसार एक विशाल शर्मा उर्फ  विशु पुत्र राम प्रकाश निवासी राजपुरा शक्ति नगर को 42 से 45 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया और लगभग 52 से 55 हजार नकद भी बरामद किए गए। उसे एक सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब जांच करने में लगी हुई है। उसके बाद ही बाकी बातों का पता चलेगा।

   

सम्बंधित खबर