मध्य प्रदेश के 52 जिलों में ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन पूर्ण

भोपाल, 22 मार्च (हि.स.)। लोकसभा निर्वाचन- 2024 के संदर्भ में मध्यप्रदेश के 52 जिलों में प्रथम रेंडमाइजेशन पूरा हो गया है। इनमें 18 जिलों में ईवीएम की प्रथम रेंडमाइजेशन प्रक्रिया शुक्रवार को संपन्न हुई। इससे पूर्व 21 मार्च को 34 जिलों में रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूरी की गई थी। यह जानकारी प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनपुम राजन ने दी।

उन्होंने बताया कि ईवीएम रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधियों तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों की अधिकृत उपस्थिति में हुई। रेंडमाइजेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन मशीनों को विधानसभा क्षेत्रवार अलॉट कर दिया गया है। ईवीएम को विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रख दिया गया है।

उन्होंने बताया कि इंदौर, अलीराजपुर, झाबुआ, खरगौन, बड़वानी, धार, खंडवा, बुरहानपुर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, रतलाम, मंदसौर, नीमच, आगर मालवा, पन्ना, गुना एवं शहडोल जिले में शुक्रवार को प्रथम चरण का ईवीएम रैंडमाइजेशन सम्पन्न कराया गया। वहीं, शेष जिलों में एक दिन पूर्व यह कार्य किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश / उमेद

   

सम्बंधित खबर