सरना समाज की बैठक में सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर विचार विमर्श

खूंटी, 24 मार्च (हि.स.)। अखिल भारतीय सरना समाज की रविवार को तोरपा प्रखंड के ममरला गांव में हुई बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, प्रखंड स्तर पर सरहुल मनाने सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर विचार विमर्श किया गया।

बैठक की अध्यक्षता रेड़ा मुंडा ने की। मौके पर लोकसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की गयी और संपूर्ण सरना समाज से अपील की गई की कि सभी सरना धर्मावलंबियों से भाजपा के पक्ष में मतदान करें। बैठक में विधायक कोचे मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदिवासी समाज के विकास के लिए कटिबद्ध हैँ. उन्होंने झारखंड के आदिवासी समाज के अर्जुन मुंडा को जनजातीय विभाग कें अलावा केंद्र में कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय का भी कैबिनेट मंत्री बनाकर जनजातीय समाज को सम्मान दिया।

विधायक ने कहा कि अर्जुन मुंडा ने अपने कार्यकाल में जनजातीय समाज के विकास के लिए कई काम किये गये हैं। प्रत्येक प्रखंड में एकलव्य विद्यालय खोला गया है, जहां बच्चों को निःशुल्क शिक्षा मिल रही है। रेड़ा मुंडा ने कहा कि कुछ लोग अज्ञानतावश डिलिस्टिंग का विरोध कर रहे हैं। डिलिस्टिंग सरना समाज के हित में है। कुछ लोग डिलिस्टिंग को लेकर भ्रम फैला रहे हैं। सरना समाज के लोगों को गांव-गांव जाकर उसके बारे में बताने की जरूरत है।

बैठक में प्रखंड स्तरीय सरहुल मिलन समारोह आयोजित करने को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक का संचालन घासीराय धान मुंडा ने किया।

हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल

   

सम्बंधित खबर