राज्यपाल मिश्र ने खोले के हनुमान जी मंदिर में दर्शन कर पूजा- अर्चना की

जयपुर, 24 मार्च (हि.स.)। राज्यपाल कलराज मिश्र और राज्य की प्रथम महिला सत्यवती मिश्र रविवार को परिवारजनो के साथ खोले के हनुमान जी मंदिर पहुंचे। उन्होंने वहां बालाजी महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना की। उन्होंने इस दौरान वहां राम दरबार सहित अन्य मंदिरो में भी दर्शन किये। राज्यपाल मिश्र ने ईश्वर से सभी की सुख- समृद्धि के साथ मंगल की कामना की।

हिन्दुस्थान समाचार/ दिनेश सैनी

   

सम्बंधित खबर