भाजपा नेताओं ने एक दूसरे को लगाया अबीर गुलाल, मनाई होली

भारत माता की जय के उदघोष से गूंजा भाजपा का क्षेत्रीय कार्यालय

गोरखपुर, 24 मार्च(हि.स.)। गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष सहजानंद राय की मंशा के अनुसार रविवार की शाम क्षेत्रीय कार्यालय (रानीडीहा) पर भाजपा नेताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली का त्योहार मनाया और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भारत माता और भारतीय जनता पार्टी की जयकारे से क्षेत्रीय कार्यालय गूंज उठा।

क्षेत्रीय कार्यालय पर प्रबंधन का कार्य देख रहे सोमेश्वर पाण्डेय ने सर्वप्रथम भाजपा नेताओं को पटका पहनाया और मुंह मीठा किया। फिर अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इसी तरह क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय नवीन,गोरखपुर लोकसभा चुनाव के संयोजक निरंकार त्रिपाठी, क्षेत्रीय मॉनिटरिंग टीम के डा पंकज सिंह,वेद प्रकाश पांडेय,मधुसूदन पांडेय,अभिषेक शुक्ला, सुधाकर यादव,सुभाष पासवान,कृपा शंकर पांडेय, संतोष शुक्ला, अकेला आनंद त्रिपाठी, लल्लन सिंह, राजकुमार यादव, सुदर्शन साहनी आदि ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। होली के महापर्व को सामाजिक समरसता का प्रतीक बताते हुए इसे शांति पूर्ण तरीके से मनाने की अपील भी की गई।

हिन्दुस्थान समाचार/प्रिंस/राजेश

   

सम्बंधित खबर