सामाजिक समता, सौहार्द और उल्लास का प्रतीक है होली : नन्दी

लखनऊ, 24 मार्च (हि.स.)। प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने प्रयागराजवासियों एवं प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मंत्री नन्दी ने कहा कि रंग-उमंग, एकता और सद्भावना का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और वैभव लाए, ऐसी परमेश्वर से प्रार्थना है। भारत की सनातन परंपरा का प्रमुख पर्व है होली। यह सामाजिक समता, सौहार्द और उल्लास का प्रतीक है।

मंत्री नन्दी ने कहा कि त्योहार पर भाईचारा और सौहार्द्र और मजबूत होता है। रंगों के इस महापर्व पर हर किसी के जीवन में खुशियों के रंग बिखरें इसके लिए हम सब को मिलकर प्रयास करना होगा।

प्रयागराज शहर दक्षिणी सीट से विधायक व कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने कहा कि रंगों का यह पर्व हमें अधर्म,असत्य व अन्याय जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों से लड़ने की प्रेरणा देता है। होली बड़े-छोटे, ऊंच-नीच का भेद भी मिटाता है।

मंत्री नन्दी ने कहा कि होली पर्व सभी को प्रेम के रंग में सराबोर कर देता है। इस त्योहार पर भाईचारा और सौहार्द्र और मजबूत होता है। रंगों के इस महापर्व पर हर किसी के जीवन में खुशियों के रंग बिखरें, इसके लिए हम सब को मिलकर प्रयास करना होगा।

हिन्दुस्थान समाचार/मोहित/राजेश

   

सम्बंधित खबर