अहमदनगर में पत्नी और दो बेटियों को जिंदा जलाने का आरोपित गिरफ्तार

मुंबई, 25 मार्च (हि.स.)। अहमदनगर जिले के पिंपलगांव लांडगा में सोमवार सुबह पत्नी और दो बेटियों को जिंदा जलाने के आरोपित सुनील लांडगे (45) को नगर पुलिस स्टेशन की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

नगर पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक प्रह्लाद गीते ने मीडिया को बताया कि सुनील लांडगे पत्नी और दो बेटियों के साथ पिंपलगांव लांडगा में रहता था। सुनील को पत्नी के चरित्र पर शक था। इसी वजह से घर में हमेशा विवाद होता रहता था। आज सुबह सुनील ने पत्नी लीलाबाई लांडगे (35), बेटी साक्षी लांडगे (13) और खुशी लांडगे (14) पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जिंदा जला दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर नगर तालुका पुलिस स्टेशन की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों को तत्काल अस्पताल में पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस टीम मामले की गहन छानबीन कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/ राजबहादुर/चंद्र प्रकाश

   

सम्बंधित खबर