वित्तीय संकट और कानून व्यवस्था की हालत बदतर : डॉ बिंदल

देहरा में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ बिंदल।देहरा में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ बिंदल।देहरा में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ बिंदल।देहरा में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ बिंदल।देहरा में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ बिंदल।देहरा में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ बिंदल।देहरा में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ बिंदल।देहरा में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ बिंदल।देहरा में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ बिंदल।देहरा में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ बिंदल।देहरा में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ बिंदल।

धर्मशाला, 04 जुलाई (हि.स.)। देहरा विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों की बैठकें करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ राजीव बिन्दल ने दावा किया कि देहरा की जनता ने ठान लिया है कि भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह को ही देहरा का विधायक बनाएंगे।

डाॅ बिन्दल ने वीरवार को कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के राज में डेढ़ साल में हिमाचल प्रदेश अधोगति की ओर गया है। हिमाचल की कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई जा रही है। प्रदेश के इतिहास में ऐसा अवसर कभी नहीं आया कि एक महीने के अंदर हिमाचल में अनेक-अनेक स्थानों पर योजनाबद्ध तरीके से गोलीबारी की घटनाएं हुई हो। इन गोलीबारी की घटनाओं के पीछे बड़े-बड़े माफिया गैंग्स का हाथ है और हिमाचल लगातार चिट्टा माफिया, ड्रग माफिया, कबाड़ माफिया के शिकंजे में कसता जा रहा है और इस प्रकार की लचर कानून व्यवस्था के लिए केवल और केवल मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह की सरकार जिम्मेवार है।

उन्होने कहा कि डेढ वर्ष के सुक्खू शासन में प्रदेश की आर्थिक स्थिति बद से बदतर हुई है। 30 हजार करोड़ का कर्ज वर्तमान सरकार ले चुकी है और नौ हजार करोड़ का कर्ज इस महीने लेने जा रही है। इसके बावजूद पूरे प्रदेश के विकास कार्य बंद हो चुके हैं। सेवानिवृत कर्मचारियों, अधिकारियों के मैडिकल बिल व अन्य देनदारियां पूरी तरह से बंद पड़ी हैं। पूरे प्रदेश में पीने के पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है, सड़कें गड्ढों में तबदील हो चुकी हैं और बिजली का कट आम बात हो गई है।

डाॅ बिन्दल ने कहा कि तीनों उपचुनावों में कांग्रेस के उम्मीदवारों को हराकर हिमाचल की जनता सरकार को सबक सिखाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र

/सुनील

   

सम्बंधित खबर