भाजपा का शुरू हुआ 'मोदी का परिवार होली मिलन'

लखनऊ, 27 मार्च (हि.स.)। भाजपा के लखनऊ महानगर के अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने कार्यालय पर आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में कहा कि ‘मोदी का परिवार होली मिलन’ को आज से शुरू हुआ। 28 मार्च को बूथ स्तर पर किया जायेगा। होली दिल को जोड़ने वाला त्योहार है। रंगों का त्योहार है। सभी जीवन में उल्लास, उत्साह और नई ऊर्जा का संचार करें।

कैसरबाग स्थित महानगर कार्यालय पर अध्यक्ष आनन्द को होली की शुभकामनाएं देने के लिए लखनऊ महानगर के कार्यकर्ता, पदाधिकारी, सामाजिक संगठन, प्रकोष्ठ पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी, धार्मिक संगठन के पदाधिकारी, व्यापारी वर्ग समेत बड़ी संख्या में होली की शुभकामनाएं देने पहुंचे।

महानगर उपाध्यक्ष घनश्याम दास अग्रवाल ने कहा कि मोदी का परिवार होली मिलन कार्यक्रम पूरी तरह से खुशियों का परिवार है। ये भाजपा कार्यकर्ता हैं जो मोदी का परिवार है। हम साथ में रंग लगाकर खुशियां बांट रहे हैं। बूथ स्तर पर मोदी का परिवार होली मिलन कार्यक्रम किया जा रहा है।

भाजपा के महानगर कार्यालय पर पहुंचने वाले कार्यकर्ताओं में सौरभ वाल्मीकि, विजय भुर्जी, सतीश वर्मा, विशाल गुप्ता, दीपक शुक्ला, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीता नेगी, मधुबाला, नर्मिता, दीपू शुक्ला सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/शरद/दिलीप

   

सम्बंधित खबर