पूर्व कांग्रेस नगर अध्यक्ष एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष ने ली भाजपा की सदस्यता

नैनीताल, 29 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बेतालघाट के कार्यक्रम के दौरान पूर्व कांग्रेस नगर अध्यक्ष एवं व्यापार मंडल तल्लीताल के अध्यक्ष मारुति नंदन साह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

मारुति नंदन साह 2018 के पिछले नगर पालिका चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी से पालिकाध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की तैयारी में थे, लेकिन कांग्रेस से टिकट न मिलने के कारण उनकी तब कांग्रेस में रही वर्तमान भाजपा विधायक सरिता आर्य से भी सार्वजनिक तौर पर नाराजगी की खबरें आयी थीं। आगे देखना होगा कि इस वर्ष भी संभावित नगर पालिका के चुनाव में साह किस भूमिका में नजर आते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/डॉ.नवीन जोशी/वीरेन्द्र/वीरेन्द्र

   

सम्बंधित खबर