फैक्टरी से चोरी करते युवक रंगेहाथों गिरफ्तार

हरिद्वार, 07 फ़रवरी (हि.स.)। लक्सर स्थित जेके कंपनी में रात्रि ड्यूटी के दौरान एक कर्मचारी ने चोर को फैक्टरी से तांबे के तार का बंडल चुराते हुए रंगेहाथों दबोच लिया। आरोपित को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

पुलिस के मुताबिक 6 फरवरी की देर रात्रि सोनू पुत्र धीर सिंह निवासी ग्राम बादशाहपुर थाना खानपुर जेके टायर फैक्ट्री में रात्रि शिफ्ट की ड्यूटी कर रहा था। तभी अचानक उसने एक व्यक्ति को फैक्टरी से तांबे के तार का बंडल चुराकर ले जाते हुए एक युवक को देखा। उसने अन्य कर्मचारियों की मदद से चोर को मौके पर ही दबोच लिया। इसके बाद आरोपित को पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम सचिन पुत्र हुकुम सिंह निवासी ग्राम खडंजा कुतुबपुर थाना लक्सर बताया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/रामानुज

   

सम्बंधित खबर