राजगढ़ः पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, छह महिला सहित 13 पर केस दर्ज

राजगढ़, 31 मार्च(हि.स.)। देहात ब्यावरा थाना क्षेत्र के ग्राम कटारियाखेड़ी में शनिवार की रात पुराने विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए, विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष ने एक- दूसरे के साथ गाली-गलौंज करते हुए मारपीट की, जिसमें दोनों पक्ष के लोगों को गंभीर चोटें लगी। पुलिस ने दोनों पक्ष के 13 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार ग्राम कटारियाखेड़ी निवासी नीतू (19)पुत्री बालकिशन कंजर ने बताया कि शनिवार की रात पुराने विवाद को लेकर गांव का अमरसिंह वर्मा, दिनेश वर्मा, राकेश, दीपक, प्रियंका और पवित्राबाई वर्मा गाली-गलौंज करने लगे, विरोध करने पर उन्होंने मारपीट की, जिसमें परिजनों को गंभीर चोटें लगी। वहीं अमरसिंह (72) पुत्र भंवरलाल वर्मा ने आरोप लगाया कि इसी बात को लेकर बालकिशन, मानसिंह, राकेश, दिनेश, रागिनी कंजर, नीतू और सुनीता कंजर निवासी कटारियाखेड़ी ने गालियां देते हुए मारपीट की, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने दोनों पक्ष के 13 लोगों के खिलाफ धारा 294, 323, 324, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक/मुकेश

   

सम्बंधित खबर