लोकसभा चुनाव : मेरठ में रैली स्थल पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

मंच पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करते नेताहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी

मेरठ, 31 मार्च (हि.स.)। मेरठ में आयोजित भारत रत्न चौधरी चरण सिंह गौरव समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच पर पहुंच गए हैं। इस दौरान एनडीए गठबंधन के घटक दलों के नेता भी मंच पर मौजूद रहे।

केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान के मैदान में रविवार को आयोजित भारत रत्न चौधरी चरण सिंह गौरव समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दस वर्षों में देश की नई दिशा तय की है। दुनिया में भारत अग्रणी स्थान पर आ गया है। हमारे लिए गर्व की बात है कि दस वर्षों में सरकार ने गरीब, किसान, युवा, महिलाओं की चिंता की है। 2024 के चुनाव में 400 सीटें पार कर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाया जाएगा। हरियाणा की दस की दस सीटों पर कमल का फूल खिलेगा। इसी तरह से उत्तर प्रदेश में शत-प्रतिशत सीटों पर भाजपा को जीत हासिल होगी। एक-एक समस्या का समाधान दस वर्षों के अंदर मोदी जी ने किया है।

हिन्दुस्थान समाचार/ डॉ. कुलदीप/सियाराम

   

सम्बंधित खबर