वर्ली के जनता इंडस्ट्रियल इस्टेट के एक गाले में आग लगने से खलबली

मुंबई, 31 मार्च (हि.स.)। वर्ली में रविवार दोपहर फीनिक्स मॉल के सामने, जनता इंडस्ट्रियल इस्टेट के एक गाले में अचानक आग लग जाने से खलबली मच गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई हताहत नहीं है।

जानकारी के अनुसार जनता इंडस्ट्रियल इस्टेट के पहली मंजिल पर स्थित एक गाले में मरम्मत का काम चल रहा था। आज अचानक इसी गाले में दोपहर 2.47 बजे आग लग गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर तत्काल फायर ब्रिगेड के जवान पहुंचे और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला तथा कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा कि गाले में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है। वर्ली पुलिस स्टेशन की टीम मौके पहुंचकर नुकसान की छानबीन और आग लगने के कारणों का पता लगा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर/प्रभात

   

सम्बंधित खबर