मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने ओडिशा के राज्यत्व दिवस पर दी शुभकामनाएं

गुवाहाटी, 01 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने आज ओडिशा के लोगों को उनके राज्यत्व दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने सोशल मीडिया एक्स पर एक फोटो और पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि भारतीय सभ्यता के समृद्ध इतिहास और विरासत से समृद्ध राज्य, ओडिशा प्रकृति का वरदान है।

राज्य की निरंतर सफलता और विकास के लिए महाप्रभु जगन्नाथ से उन्होंने प्रार्थना की है।

हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद/श्रीप्रकाश

   

सम्बंधित खबर