बिहू कार्यशाला का आयोजन

कामरुप (असम), 02 अप्रैल (हि.स.)। रंगाली बिहू की तैयारी राज्य भर में जोरों से की जा रही है। रंगाली बिहू के महज कुछ दिन बाकी हैं, जिसको देखते हुए राज्य के विभिन्न हिस्सों में बिहू कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में कामरूप (ग्रामीण) जिले के कुकुरमारा गांव में बिहू कार्यशाला का आयोजन किया गया। बिहू कार्यशाला का आयोजन युवा समाज की ओर से किया गया। इस बिहू कार्यशाला में लगभग 200 से अधिक बच्चे-बच्चियों ने हिस्सा लिया। बिहू कार्यशाला के दौरान गांव में एक उत्सव का माहौल देखा जा रहा है।

ज्ञात हो कि कुकुरमारा सार्वजनिक खेल मैदान में 27 मार्च से 4 अप्रैल तक बिहू कार्यशाला का आयोजन किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार/असरार /श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर