मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ओडिशा के स्थापना दिवस दी शुभकामनाएं

भोपाल, 1 अप्रैल (हि.स.) । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को ओडिशा के स्थापना दिवस की प्रदेश के नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि धर्म, कला और संस्कृति के साथ जनजातीय विविधता से परिपूर्ण राज्य ओडिशा के स्थापना दिवस की प्रदेश के नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान श्री जगन्नाथ जी से प्रार्थना है कि राज्य के विकास को गति प्रदान करें, नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि, प्रसन्नता की उत्तरोत्तर वृद्धि हो।

हिन्दुस्थान समाचार / उमेद

   

सम्बंधित खबर