मुख्यमंत्री ने माजुली में निकाली साइकिल रैली

CMs 15 km cycle rally in Majuli

माजुली (असम), 01 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने सोमवार को माजुली में 15 किमी की साइकिल रैली निकाली। यह रैली प्रथम चरण के लोकसभा चुनाव के सिलसिले में निकाली गई। रैली में भाजपा के कई स्थानीय नेता एवं कार्यकर्ताओं के साथ ही बड़ी संख्या में आम लोग शामिल हुए।

रैली से पहले वहां मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस चुनाव में भाजपा अधिकांश सीटें जीतेगी। पार्टी के उम्मीदवार 10 से 15 मीटिंगें प्रत्येक दिन कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस चुनाव के दौरान पार्टी के बूथ स्तरीय कमेटियों द्वारा यह सर्वे किया गया है कि सामाजिक एवं आर्थिक आधार पर किन लाभार्थियों के नाम सरकारी योजनाओं में शामिल होने से वंचित रह गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव संपन्न होने के बाद छूटे हुए सभी लोगों के नाम शामिल किए जाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे अनेक कार्यों का जिक्र किया।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर