बलौदाबाजार : बीज एवं कृषि विकास निगम का जिला कार्यालय स्थानांतरित

बलौदाबाजार 1 अप्रैल (हि.स.)। बलौदाबाजार के वैष्णव कॉलोनी में संचालित छतीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड का जिला कार्यालय स्थानान्तरित हो गया है। अब यह कार्यालय पलारी विकासखण्ड के ग्राम छेरकापुर में नवनिर्मित नवीन बीज प्रक्रिया केंद्र में संचालित हो रहा है। अब शासकीय एवं अर्धशासकीय पत्र व्यवहार हेतु पता कार्यालय जिला प्रबंधक, छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड, ग्राम छेरकापुर,विकासखण्ड पलारी, जिला- बलौदाबाजार भाटापारा (छ. ग.) पिन 493228 होगा।

हिन्दुस्थान समाचार/ गायत्री प्रसाद

   

सम्बंधित खबर