केजरीवाल को कोर्ट से राहत नहीं, सुशील मोदी ने कहा - फंसाने का आरोप राजनीतिक शिगूफा

पटना, 01 अप्रैल (हि.स.)। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि शराब घोटाले में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अदालत से कोई राहत नहीं मिलना और 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज देना साबित करता है कि उन्हें फंसाने के राजनीतिक आरोप में कोई दम नहीं।

सुशील मोदी ने सोमवार को यहां कहा कि केजरीवाल और आम आदमी पार्टी अन्य तीन नेताओं के खिलाफ ईडी के पास घोटालों के इतने पुष्ट प्रमाण हैं कि इनमें से किसी को देश की किसी अदालत से राहत नहीं मिली। उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया, सत्येन्द्र जैन और संजय सिंह भी जेल में हैं। किसी को जमानत क्योंं नहीं मिली? उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पूरी दिल्ली सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है और उसके तार आतंकी संगठनों से जुड़ रहे हैं। भ्रष्टाचार में डूबे ऐसे लोगों के समर्थन में रैली करने वाले दल जनता को गुमराह करने के लिए लोकतंत्र पर खतरा बता रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/ चंदा/वीरेन्द्र

   

सम्बंधित खबर