(अपडेट) रिश्वत लेने के आरोप में तीन लोकसेवक गिरफ्तार

गुवाहाटी, 02 अप्रैल (हि.स.)। सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय, असम की टीम रिश्वत लेने के आरोप में तीन लोकसेवकों को आज गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के अनुसार पहली गिरफ्तारी जोरहाट जिला कृषि अधिकारी के कार्यालय की लेखाकार रानी बोरा की हुई। उन्हें उस समय रंगे हाथों ट्रैप किया गया, जब उसने शिकायतकर्ता के यात्रा भत्ते की प्रक्रिया पूरी करने के लिए कार्यालय में 6 हजार रुपये रिश्वत की रकम स्वीकार की।

दूसरी गिरफ्तारी के रूप में बीईईओ, गोलकगंज, धुबड़ी के कार्यालय में वरिष्ठ सहायक दपेंद्र नाथ ब्रह्म को शिकायतकर्ता की सेवा पुस्तिका को अद्यतन करने के लिए बीईईओ नब कृष्ण रॉय के साथ साजिश के तहत 2 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। उसी ट्रैप में नब कृष्ण रॉय, ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी, गोलकगंज को भी वरिष्ठ सहायक के साथ साजिश के तहत रिश्वत मांगने के आरोप में पकड़ा गया। सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर मामलों की जांच की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/असरार /श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर