बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को बजटीय सीमा मुक्त करेगी सरकार

गुवाहाटी, 30 जून (हि.स.)। असम सरकार राज्य में चल रही आधारभूत बुनियादी ढांचा विकास से संबंधित योजनाओं को अधिकतम् बजट राशि की सीमा से मुक्त करने पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व ने आज भारत सरकार की प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर बजटीय अधिकतम् सीमा हटाने के प्रस्तावों पर चर्चा करने के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की। इसका उद्देश्य देरी को रोकना और समय पर काम को पूरा करना सुनिश्चित करना है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अधिकतम् सीमा मुक्त स्थिति के योग्य परियोजनाओं की सूची तैयार करने का निर्देश दिया। इससे पीडब्ल्यूडी (भवन) बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की संख्या अधिकतम् हो सकेगी। इससे निर्धारित समय सीमा के भीतर परियोजनाएं पूरी हो सकेंगी।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर