हल्द्वानी टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गये संजय पांडे

हल्द्वानी, 02 अप्रैल (हि.स.)। हल्द्वानी टैक्स बार एसोसिएशन के नए वित्तीय वर्ष की नयी कार्यकारिणी का चुनाव मंगलवार को हुआ। नई कार्यकारिणी के लिए संजय पांडे को अध्यक्ष चुना गया जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए दिनेश चंदोला. सचिव के तौर पर अक्षय अग्रवाल, महेंद्र सिंह बिष्ट को उप सचिव बनाया गया, जबकि कोषाध्यक्ष की कमान इकबाल सिंह को सौंप गई। सुनील पाठक उपकोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए।

कार्यकारिणी को आगे बढ़ाते हुए हिमांशु कोठारी विधिक सलाहकार के रूप में कार्य देखेंगे तथा संरक्षक मंडल में मुकेश अग्रवाल, रमेश सडाना एक्जीक्यूटिव मेंबर के रूप में अपना कार्य करेंगे। आशीष अग्रवाल, राकेश अग्रवाल सुमित कुमार गुप्ता और मीडिया इंचार्ज जगदीश दुमका को बनाया गया है। संयोजक मंडल में विनय टंडन, एन के जोशी को चुना गया है। नयी कार्यकारिणी के गठन होने के साथ ही अध्यक्ष संजय पांडे ने कहा कि यह पूरा संगठन अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए कार्य करेगा। सभी ने संगठन के हित पर कार्य करने का संकल्प लिया।

हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता/सत्यवान/रामानुज

   

सम्बंधित खबर