अलीपुरद्वार से लहरा सकता है भाजपा का परचम, इस वजह से मजबूत है मनोज टिग्गा की दावेदारी

कोलकाता, 02 अप्रैल (हि.स.)। पश्चिम बंगाल में आदिवासी बहुल अलीपुरद्वार लोकसभा क्षेत्र में एक बार फिर भाजपा का परचम लहरा सकता है। भाजपा उम्मीदवार मनोज टिग्गा की राहें आसान हैं। इलाके की पार्टी और राज्य विधानसभा में उनके प्रभाव को देखते हुए उन्हें मजबूत उम्मीदवार माना जा रहा है। अलीपुरद्वार निर्वाचन क्षेत्र में पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। भाजपा ने मौजूदा सांसद जॉन बारला की जगह मदारीहाट से विधायक मनोज टिग्गा को टिकट दिया है।

मनोज विधानसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक भी हैं। टिग्गा के लिए पहला फायदा 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की भारी जीत का अंतर है। जॉन बारला ने 2019 लोकसभा चुनाव में सात लाख 60 हजार 804 वोट मिला जो कुल वोटों का 54.40 प्रतिशत है। तृणमूल कांग्रेस के दशरथ तिर्की को भारी मतों से हराया था। तिर्की को सिर्फ पांच लाख छह हजार 815 वोट (36.73 प्रतिशत) मिले थे।

अलीपुरद्वार जिले में पार्टी आयोजक के रूप में उनकी लोकप्रियता और विधानसभा में मुख्य सचेतक के रूप में उनकी भूमिका है। तीसरा फायदा यह है कि साल 2021 के राज्य विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की प्रचंड लहर के बाद भी अलीपुरद्वार निर्वाचन क्षेत्र के तहत सात विधानसभा क्षेत्रों में से अधिकांश में भाजपा विजयी रही थी। आखिरकार, 2019 में भाजपा की जीत का अंतर संगठनात्मक तैयारियों के बाद हासिल हुआ। इस बार भाजपा ने अलीपुरद्वार में पार्टी के लिए पुख्ता संगठनात्मक ढांचा तैयार किया है। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश /गंगा

   

सम्बंधित खबर