भाजपा अध्यक्ष नड्डा आज उज्जैन और इंदौर प्रवास पर

भोपाल, 3 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा अपने मध्यप्रदेश के दो दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन (आज) बुधवार को उज्जैन एवं इंदौर के स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी उनके साथ मौजूद रहेंगे।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष नड्डा और मुख्यमंत्री डॉ यादव जबलपुर से इंदौर होते हुए प्रातः 10:40 बजे उज्जैन पहुंचेंगे और और ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के मंदिर में दर्शन कर पूजन-अर्चन करेंगे। इसके बाद भाजपा अध्यक्ष नड्डा स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे और इसके बाद शाम को इंदौर पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश/नेहा

   

सम्बंधित खबर