ओरांग नेशनल पार्क में बाढ़ के कारण वन्य जीवन तबाह

- ब्रह्मपुत्र, धनश्री एवं पंचनै नदियों का जलस्तर बढ़ा

गुवाहाटी (असम), 02 जुलाई (हि.स.)। धनश्री, पंचनै और ब्रह्मपुत्र नदियों के बढ़ते जल स्तर ने ओरांग राष्ट्रीय उद्यान में खतरनाक स्थिति पैदा कर दी है। पार्क का लगभग 70 फीसदी क्षेत्र बाढ़ से जलमग्न है।

पार्क के दक्षिण की ओर, ब्रह्मपुत्र नद, धनश्री नदी के साथ-साथ अन्य नदियों के बाढ़ के पानी के पार्क में प्रवेश करने से जंगली जानवरों को खतरा उत्पन्न हो गया है। हालांकि कई जानवरों ने इसी बीच उच्च सुरक्षित स्थानों पर शरण ले ली है।

बाढ़ के बीच वनकर्मियों को बड़ी मुश्किल से पहरा देना पड़ रहा है। पार्क के 50 शिविरों में से 20 जलमग्न हो गए हैं। खैरासाली बालीकैंप में 7 से 15 फीट तक बह रहा है।

ऐसी प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच पार्क के एक सींग वाले गैंडे सहित अन्य जानवरों को शिकारियों के चंगुल से बचाने के लिए वन कर्मियों को नाव से अपने कर्तव्यों का पालन करना पड़ता है। सोमवार से ही धनश्री नदी का पानी अचानक बढ़ने से पार्क के पूर्वी किनारे पर कई शिविरों में पानी में भारी वृद्धि हुई है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर