बीजापुर : एक लाख की इनामी सहित दो महिला नक्सली गिरफ्तार

बीजापुर, 04 अप्रैल (हि.स.)। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत थाना फरसेगढ़ एवं थाना कुटरू की संयुक्त पार्टी द्वारा एक लाख की इनामी महिला नक्सली व एक अन्य महिला नक्सली को गिरफ्तार किया गया है। दोनों महिला नक्सलियों को गुरुवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

केतुलनार से एक लाख की इनामी फरसेगढ़ एलजीएस सदस्या पोयाम फगनी पिता हड़मो पोयाम जिसके विरुद्ध थाना फरसेगढ़ क्षेत्रान्तर्गत 10 सितंबर 2015 को एड़ापल्ली के जंगल में पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने की घटना में शामिल थी, उक्त के विरुद्ध थाना फरसेगढ़ में 01 स्थाई वारंट लंबित है। वहीं चुचकोंटा से एक महिला नक्सली पोयामी सन्नी ऊर्फ रंजिता पति स्व. सन्नू निवासी चुचकोंटा थाना फरसेगढ को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला नक्सली पोयामी सन्नी ऊर्फ रंजिता थाना फरसेगढ़ क्षेत्रान्तर्गत ग्रामीण की हत्या, मारपीट और पुलिस पार्टी पर हमला करने की वारदात में शामिल थी। पुलिस अधीक्षक बीजापुर द्वारा उक्त महिला की गिरफ्तारी के लिये 10 हजार का इनाम घोषित है। थाना फरसेगढ़ में उक्त के विरुद्ध 05 स्थाई वारंट लंबित है। गिरफ्तार दोनों महिला नक्सली महिला नक्सलियों के विरुद्ध थाना कुटरू एवं फरसेगढ़ में वैधानिक कार्रवाई उपरान्त आज गुरुवार को न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार/ राकेश पांडे

   

सम्बंधित खबर