खूंटी के भूत जंगल से मिला अज्ञात वृद्ध का शव

खूंटी, 5 अप्रैल (हि.स.)। ग्रामीणों से मिली सूचना के आधार पर खूंटी थाना की पुलिस ने शुक्रवार को खूंटी के भूत जंगल से लगभग 60 वर्षीय एक वृद्ध व्यक्ति का शव बरामद किया। शव की पहचान नहीं हो सकी है।

शव पर किसी प्रकार के चोट का निशान नहीं है। पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया के बाद शव का पोस्टमार्टम करा कर उसे सुरक्षित शीत गृह में रख दिया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस शव की पहचान में जुटी है।

हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल

   

सम्बंधित खबर