राजगढ़ः अचानक तबीयत बिगड़ने से मजदूर महिला की मौत

राजगढ़, 6 अप्रैल(हि.स.)। सारंगपुर थाना क्षेत्र में मजदूरी करने गई 50 वर्षीय महिला की शनिवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की।

पुलिस के अनुसार ग्राम पिपरिया थाना शाहपुर निवासी रुकमणी बाई (50) पत्नी आनंदराव की अचानक तबीयत बिगड़ गई, बेसुध हालत में परिजन उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि महिला सारंगपुर में मजदूरी करने के लिए पहुंची थी। चिकित्सकों का कहना है कि महिला की मौत संभवतः हृदयाघात होने से हुई है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की।

हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक/मुकेश

   

सम्बंधित खबर