रामसापीर के दरबार में शेखावत ने लगाई धोक

जोधपुर/रामदेवरा, 6 अप्रैल (हि.स.)। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शनिवार सुबह पवित्र स्थल रूणिचा धाम पहुंचकर रामसापीर के दरबार में धोक लगाई। आराध्य देव बाबा रामदेव जी से राष्ट्र में खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

शेखावत रामदेवरा से लोहावट होते हुए फलोदी विधानसभा क्षेत्र के रोहिणा गांव पहुंचे। जनसभा में ग्रामीणों से मुलाकात और संवाद किया। उन्होंने जैसला में जम्बेश्वर भगवान के मंदिर में दर्शन किए। मंदिर के पास आयोजित सभा में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। लोकसभा चुनाव पर विस्तृत चर्चा की। जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह बिश्नोई, फलोदी विधायक पब्बाराम बिश्नोई, भाजपा देहात उत्तर के अध्यक्ष मनोहर पालीवाल सहित अनेक पदाधिकारी जनप्रतिनिधि साथ रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/ इंदु/ईश्वर

   

सम्बंधित खबर