भगवान लाटू देवता मंदिर के कपाट 23 को खुलेंगे

गोपेश्वर, 09 अप्रैल (हि.स.)। चमोली जिले के देवाल विकास खंड के वाण गांव में स्थित प्रसिद्ध भगवान लाटू मंदिर के कपाट पूर्णिमा 11 गते बैशाख अर्थात 23 अप्रैल को विधि विधान से भक्तों के दर्शनार्थ खोले जाएंगे।

मंगलवार को लाटू मंदिर समिति के अध्यक्ष कृष्णा बिष्ट की अध्यक्षता में लाटू मंदिर के कपाट खोलने के लिए शुभ मुहूर्त निकाला गया। पंडित उमेश कुनियाल ने शुभमुहूर्त की पंचांग गणना की।

इस मौके पर लागू मंदिर के पुजारी खीम सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष हीरा बुग्याली, सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, हीरा पहाड़ी, देवेन्द्र सिंह पंचोली, हीरा गढ़वाली, अवतार सिंह आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार/जगदीश/रामानुज

   

सम्बंधित खबर