सपा के मेनिफेस्टो पर ब्रजेश पाठक की टिप्पणी पर अखिलेश का पलटवार

लखनऊ, 10 अप्रैल(हि.स.)। लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) ने बुधवार को अपना घोषणा-पत्र जारी किया। सपा के मेनिफेस्टो जारी करने के बाद उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने तीखी टिप्पणी की तो सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी उस पर पलटवार किया।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सपा के मेनिफेस्टो पर टिप्पणी में कहा कि समाजवादी पार्टी ने जो विजन डॉक्यूमेंट जारी किया है, उसमें जनता को लेकर सपा का कोई विजन नहीं है। यह पार्टी केवल परिवार तक ही सीमित है। यहां तक कि विजन डॉक्यूमेंट जारी करने वाले सपा मुखिया लोकसभा चुनाव में हार के डर से चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।

सपा के मेनिफेस्टो पर टिप्पणी से तिलमिलाये अखिलेश यादव ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का नाम लिये बिना ट्वीट कर निशाना साधा। सपा अध्यक्ष ने कहा कि जिन्होंने माफ़ी मंगवायी, वो भी अगर माफ़ी मांगें तो भी घोसी नहीं जीतेंगे। भाजपा सरकार को इन महाप्रवक्ता को बतोड़ा मंत्रालय खोलकर दे देना चाहिए।

लोकसभा चुनाव 2024 में पहली बार सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा के किसी नेता या मंत्री पर अपने शब्दों से जोरदार प्रहार किया है। इससे पहले अखिलेश ने मेनिफेस्टो जारी करने के बाद पत्रकार वार्ता में मैनपुरी लोकसभा सीट के उम्मीदवार जयवीर सिंह का नाम लिये बिना एक टिप्पणी की थी।

हिन्दुस्थान समाचार/ शरद/राजेश

   

सम्बंधित खबर