मप्र: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी गणगौर तीज की शुभकामनाएं

भोपाल, 11 अप्रैल (हि.स.)। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को गणगौर तीज की सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने बाबा भोलेनाथ से सभी के सुख, समृद्धि की कामना की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर कहा कि गौर-गौर गोमती, ईसर पूजें पार्वती।। भारतीय संस्कृति में पति-पत्नी के अटूट प्रेम के प्रतीक, शुभ एवं सौभाग्य के पावन पर्व गणगौर तीज की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं!उमंग, उल्लास एवं सुहाग के इस पावन पर्व पर भोले बाबा और माता गौरी से यही प्रार्थना है कि मेरी सभी बहनों के जीवन में अपार सुख, समृद्धि और खुशहाली हो। आप सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हों।

हिन्दुस्थान समाचार / उमेद/मुकेश

   

सम्बंधित खबर