सिलीगुड़ी कंचनजंगा स्टेडियम में पढ़ी गई ईद की नमाज

सिलीगुड़ी, 11 अप्रैल (हि.स.)। मुस्लिम समुदाय द्वारा गुरुवार को देश में ईद मनाई गई। इस अवसर पर स्थानीय कंचनजंघा स्टेडियम में नमाज अदा की गई। शहर सहित आसपास के इलाके से सैकड़ों नमाजी नमाज अदा करने पहुंचे।

गुरुवार सुबह सिलीगुड़ी के कंचनजंघा स्टेडियम मैदान में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज पढ़ी गई है। जामा मस्जिद के इमाम गुलाम अरशद बरकाती ने सभी को ईद की नमाज अदा करवाए। इसके बाद सभी नमाजियों को ईद की मुबारकबाद दी।

नमाज के बाद सभी नमाजियों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। ईद की बधाई देने के लिए मेयर गौतम देव भी स्टेडियम में मौजूद थे। नमाज के बाद उन्होंने इमाम और वहां आए नमाजियों को ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान जामा मस्जिद के इमाम गुलाम अरशद बरकाती ने देश में अमन और शांति कामना की। उन्होंने देश की सलामती के लिए दुआ करते हुए कहा कि प्रेम और सौहार्द के साथ एक-दूसरे के साथ मिलजुल कर रहे। त्योहार की खुशियों को आपस में बाटे। यही हिंदुस्तान की संस्कृति है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा

   

सम्बंधित खबर