जम्मू लोकसभा सीट पर रोचक मुकाबले की उम्मीद

30 वर्षीय शिखा से लेकर 75 वर्षीय सतीश पुंछी तक चुनावी मैदान में 

रोहन चौधरी, जम्मू। स्टेट समाचार 

जम्मू-कश्मीर में दूसरे चरण में जम्मू संसदीय सीट पर 26 अप्रैल को मतदान होना होगा। जम्मू रियासी लोकसभा सीट पर 22 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। गौरतलब है कि जम्मू रियासी सीट पर चुनाव लडऩे वाली एक ही महिला है जोकि सबसे युवा प्रत्याशी भी है। कुल २२ में से 12 निर्दलीय और अन्य किसी ना किसी राजनैतिक संगठन के बैनर तले चुनाव  मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं। इस सीट पर कड़ा मुकाबला दो बार भाजपा से सांसद और एक बार विधायक रह चुके 61 वर्षीय जुगल किशोर और  दो बार विधायक रह चुके कांग्रेस के 61 वर्षीय रमन भल्ला के बीच देखने को मिलेगा। जुगल किशोर शैक्षणिक योग्यता में दसवीं पास हैं जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस से प्रत्याशी 61 वर्षीय रमण भल्ला बेचलर इन साइंस और लॉ हैं। उम्र के हिसाब से देखा जाये तो सबसे उम्रदराज 75 वर्षीय निर्दलीय प्रत्याशी सतीश पुंछी है और नेशनल अवामी यूनाइटेड पार्टी से सबसे कम उम्र की 30 वर्षीय प्रत्याशी शिखा बंद्राल हैं। 12 निर्दलीय प्रत्याशियों में 63 वर्षीय प्रिंसिपल सीडी शर्मा, 43  वर्षीय परसीन सिंह  60 वर्षीय  नरेश कुमार तल्ला, 38 वर्षीय अतुल रैना, 38 वर्षीय विक्की कुमार डोगरा, 41 वर्षीय कर्णजीत, 49 वर्षीय राज कुमार, 37 वर्षीय प्रिंस रैना,  66 वर्षीय सुरेंद्र सिंह, 38 वर्षीय शब्बीर अहमद, 58 वर्षीय बंसी लाल मिडिल शामिल हैं जबकि  जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी भीम के प्रत्याशी  63 वर्षीय नरेश कुमार चिब, हिंदुस्तान शक्ति सेना से 37 वर्षीय गणेश चौधरी, आल इंडिया फारवर्ड ब्लाक से 52 वर्षीय कारी जहीर अब्बास भट्टी, जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस से 50 वर्षीय रतन लाल, एकम सनातन भारत दल से 37 वर्षीय अंकुर शर्मा,  जम्मू-कश्मीर नेशनलिस्ट पीपुल्स फ्रंट से  60 वर्षीय स्वामी दिव्या नंद, बहुजन समाज पार्टी से प्रत्याशी 70 वर्षीय जगदीश राज चुनाव मैदान में एक दूसरे को पटखनी देने के लिए मैदान में उतरे हैं।  

   

सम्बंधित खबर